मस्तूरी

VIDEO: अरपा नदी के तेज बहाव में एनिकट को पार कर रहा बाइक सवार गिरा पानी मे… बहाव के बीच हुआ लापता ,मस्तुरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को ओवर फ्लो चल रहे एनिकट को पार करना महंगा पड़ गया एनिकट पार करते समय अनियंत्रित होकर बाइक समेत नदी में जा गिरा जिससे बाइक एनिकट में ही फंस गया लेकिन बाइक सवार नदी के तेज बहाव में बह गया जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली (इटवा) से अरपा नदी गुजरी हुई है। जहां पाली में अरपा नदी के ऊपर एनिकट बना हुआ है। जो दूसरे छोर बिल्हा क्षेत्र को जोड़ती है।सोमवार शाम 6 बजे के आसपास मस्तूरी पाली तरफ से एक बाइक सवार बाइक क्र. CG 11 AR 2468 में सवार होकर एनिकट के दूसरे छोर सरवानी तरफ जा रहा था। जबकि एनिकट के ऊपर से पानी बह रहा है।

फिर भी नदी को बाइक में सवार होकर पार कर रहा था तभी एनिकट के बीच में जाते ही बाइक का बेलेंस बिगड़ गया और बाइक चालक बाइक सहित एनिकट में ही गिर गया बाइक तो एनिकट के बीच में ही फंस गई, लेकिन बाइक चालक सीधे अरपा नदी में जा गिरा वही आसपास के लोगो ने जब बाइक सवार को गिरते देखा उन्होंने इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास देखा लेकिन रात हो जाने की वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया बाइक चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। वही मस्तूरी पुलिस बाइक नंबर के आधार पर लापता बाइक चालक की परिजनों की पातासाजी में जुट गई है।वही आशंका जताई जा रही है की बाइक सवार पानी की तेज बहाव में बह गया होगा जिसके लिए एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है जो मंगलवार सुबह लापता बाइक चालक की तलाश करेगी वही बाइक अभी भी मौके पर नदी के ऊपर एनिकट में फंसी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्...