बिलासपुर

आखिरकार भाजपा नेता के खिलाफ अपराध दर्ज, हुई गिरफ्तारी….सोशल मीडिया में छात्रा के चरित्र के संबंध में आपत्तिजनक बयान का मामला

बिलासपुर- आपत्तिजनक बयान देने वाले स्थानीय भाजपा नेता बिज्जू राव के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर भड़के ग्रामीणों की सुनवाई करते हुए, पुलिस ने आखिरकार भाजपा नेता बिज्जू राव के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए, गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। ग़ौरतलब है की दोमुहानी गाँव मे रहने वाली छात्रा के साथ गाँव के ही 4 युवको ने छेड़खानी की थी जिसकी शिकायत छात्रा ने तोरवा थाने में नामजद की थी, इसके बाद आरोपी युवको के समर्थन में देवरीखुर्द के भाजपा नेता बिज्जू राव ने उल्टे छात्रा के खिलाफ ही बयान देते हुए उस पर चरित्रहीन और शराब बेचने का आरोप लगाया था, जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और छात्रा ने उस आरोप से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की थी

जिसे परिजनों ने किसी तरह बचा लिया, इस दौरान छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमे बिज्जू राव की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई थी। मामले में छात्रा का बयान हो होने के बाद विवेचना कर पुलिस ने शनिवार को भाजपा नेता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और महमंद लालखदान चौक पर लगभग ढ़ाई घंटे तक चक्काजाम भी किया गया था।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...