रतनपुर

प्रो महिला कबड्डी का ओपन खिताब, नेशनल टीमें होंगी शामिल….रतनपुर में लगेगा खिलाड़ियों का मेला

रतनपुर जुगनू तम्बोली

रतनपुर- खेल प्रतिभा को निखारने का संकल्पित प्रयास छत्तीसगढ़ क्रीड़ा समिति द्वारा मां महामाया मंदिर खेल परिसर में किया जा रहा है जहाँ 22, 23 और 24 अक्टूबर को 32 टीमों की धुरंधर महिला खिलाड़ियो के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसमे आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, मुंबई, एमपी हरियाणा सहित छत्तीसगढ़ की टीमें शामिल होंगी। इस आयोजन का आगाज डाॅ. रश्मि आशीष सिंह ठाकुर विधायक तखतपुर के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्षता डाॅ. रेणु जोगी विधायक कोटा, अति विशिष्ट अतिथि अटल श्रीवास्तव, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, आशीष सिंह ठाकुर अध्यक्ष सिद्ध शक्ति पीठ श्री महामाया मंदिर ट्रस्ट, विजय केशरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, सुनील सोंथालिया मुख्य ट्रस्टी,विभोर सिंह, अर्चना झा, आशा सूर्यवंशी, प्रतिमा सागर, रमेश सूर्या, डाॅ. वंदना उइके, भारती त्रिवेदी, शिवकुमार दुबे, सुभाष अग्रवाल, आनंद जायसवाल, डाॅ. बसंत अंचल, संजय जायसवाल, दामोदर सिंह क्षत्रीय, अनामिका शर्मा, नीलू हेमंत सिंह, डाॅ. नीलम सिंह, नीरज जायसवाल, शिवानंद पाण्डेय, बालकृष्ण मिश्रा, नंदकिशोर तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश से महिला टीम हिस्सा ले रही है जो अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर स्थानीय टीमों को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करेंगी।

आकर्षक पुरस्कार

प्रो महिला कबड्डी में आयोजन समिति ने खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने आकर्षक नगद पुरस्कार की भी घोषणा की है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 7000 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 5000 रूपए, पंचम पुरस्कार 3000 रूपए और षष्ठम पुरस्कार 2000 रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियो को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

समापन समारोह

प्रतियोगिता का समापन 24 अक्टूबर को धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य, सांसद अरूण साव की अध्यक्षता, अति विशिष्ट अतिथि रजनीश सिंह विधायक बेलतरा, संजय साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं कन्हैया यादव, विक्रम सिंह ठाकुर, निजाम अली, जीवन मिश्रा, संजय सिंह राजपूत, दुर्गा बबलू कश्यप, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, दिनेश पहाड़िया, विष्णु गहवई, आर, डी. पोर्ते, जमील अहमद खोखर, प्रवीण भंज जायसवाल, राजेश चंदेल, घनश्याम रात्रे, सुखदेव कश्यप, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश प्रभाकर, राजू श्रीवास, हरनारायण पोर्ते, अनिल यादव आर. आर. पटेल के आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न होगा। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष हकीम मोहम्मद एवं सचिव हेमंत सिंह क्रांति ने सम्मानीय अतिथियों, कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा नगरवासियों को बेटियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित होने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस