बिलासपुर

फिर दो मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नही थम रही चोरी की वारदातें…..घर सूना छोड़ना खतरे से खाली नही

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले में चोरी की वारदातों से शहरवासी दहशत में है, रोजाना कही न कही चोरी की घटना सामने आ रही है। सोमवार को भी सरकंडा थाना क्षेत्र से आई इस खबर में चोरो ने बीती रात दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाया, जहाँ पूरे घर की तलाशी लेकर दोनों घरो से लाखों के माल पर अपना हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर सरस्वती शिशु मंदिर के सामने रत्ना नायडू के मकान में किराए से रहने वाले हरिहर प्रसाद पांडेय और विजय दास मानिकपुरी अपने परिवार के साथ रहते है। जो 29 दिसम्बर को घर मे ताला लगाकर कर अपने अपने गाँव चले गए थे। जब 30 दिसंबर की सुबह प्रार्थी विजयदास मानिकपुरी अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर मे लगा ताला टूटा हुआ है और साथ ही पड़ोसी के घर का भी ताला टूटा हुआ है। दोनों ही घरो में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात के साथ कीमती सामानों को पार कर दिया है। मामले में प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

लगातार चोरियां

पुलिस चोरी होने के बाद चोरों को पकड़ भी रही है, लेकिन चोरी की वारदातें थमने के बजाए बढ़ती जा रही है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में बिजली अधिकारी के घर चोरी के मामले में तो पुलिस को थोड़े समय मे ही सफलता मिल गई, लेकिन ऐसे कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा आज तक नही हो पाया है, जिसकी वजह से चोरो के हौसले बुलंद हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज