बिलासपुर

छात्रवृत्ति के लिए यादव समाज के 28 प्रतिभावान छात्र छात्राओं का हुआ चयन, अक्टूबर के पहले पखवाड़े में प्रदान की जाएगी छात्रवृत्ति

डेस्कहर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रावत नाच महोत्सव समिति बिलासपुर द्वारा यादव समाज के 28 चयनित मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा । वैसे तो रावत नाच महोत्सव समिति सांस्कृतिक आयोजन का संचालन करती है लेकिन यादव समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हर वर्ष पांचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं को प्राविण्य सूची के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी 31 अगस्त तक छात्र छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए जिसके पश्चात निर्णायक राम नारायण यादव, डॉ आर जी यादव, डॉक्टर कालीचरण यादव, मनीराम यादव, रामकुमार यादव , विजय यादव और संतोष कुमार यादव द्वारा अंकों के आधार पर 14 छात्र और 14 छात्राओं का चयन किया गया। विगत 21 वर्षों से रावत नाच महोत्सव समिति द्वारा पांचवी और आठवीं के छात्र छात्राओं को 2000, दसवीं के छात्र छात्राओं को 3000 और बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को 5000 रुपये की छात्रवृत्ति के साथ प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान की जा रही है ।इस प्रयास से यादव समाज के छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर भी। विगत वर्षो की तरह इस बार भी रावत नाच गोल से संबद्ध यादव परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और सामान्य यादव परिवार वर्ग से चयनित छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।इस वर्ष 100 से अधिक आवेदन मिले थे जिनमें 28 का चयन किया गया और जिनकी मूल अंकसूची मंगा कर प्रति परीक्षण किया गया। आगामी 16 नवंबर को 42 वा रावत नाच महोत्सव होगा उससे पहले देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिन 28 छात्र-छात्राओं का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है उनकी सूची संलग्न है। इस वर्ष छात्रवृत्ति पाने वालों में आदित्य यादव ,सागर यादव आकाश यादव स्वाति यादव जागृति यादव आकृति यादव शैलेश सिंह यादव अविनाश यादव आदर्श यादव दिव्यानी यादव सोनम यादव श्वेता यादव प्रेम सागर यादव हिमांशु यादव गरिमा यादव राधिका यादव अरविंद कुमार यादव श्रद्धा यादव सिद्धि यादव दक्ष यादव दुर्गेश्वरी यादव अक्षरा यादव आयुष यादव सौम्या यादव उदित कुमार यादव और दिव्या यादव के नाम शामिल हैं ।यह सभी आयोजन समिति के संयोजक डॉ कालीचरण यादव से संपर्क कर अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- बहतरा के फर्जी धान खरीदी घोटाले में ढिलाई...आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं, जिम्मेदारों पर उठे... आंगनबाड़ी में ‘कट-कमीशन’ का खेल....सुपरवाइजर पर उगाही-शोषण के गंभीर आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया खुलास... रायगढ़ : मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश...नाबालिग को 1.5 लाख में बेचकर कराई जबरन शादी, फिर देह व्यापा... गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज प्रेस क्लब चुनाव रद्द करने के आदेश को चुनौती... हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया... मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश...