पचपेड़ी

पचपेड़ी :- लीलागर नदी एनीकेट पार कर रहा मासूम सायकल सहित गिरा… एसडीआरएफ की टीम मौके पर तलाश जारी,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एनिकट पार कर रहे मासूम सायकल सहित बह गया जिसे सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गांव वालो की मदद से तलाश में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टांगर स्थित लीलागर नदी भारी बारिश से उफान पर चल रहा है जिससे एनिकट के ऊपर से करीब एक फीट पानी बह रहा है,

सोमवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास एनिकट के दूसरे छोर जांजगीर चांपा जिले के ढाबाडीह की तरफ से एक बच्चा उम्र लगभग 12 वर्ष सायकल से एनिकट को पार कर ग्राम टांगर की ओर आ रहा था तभी एनिकट के बीच में पहुंचते ही सायकल का बैलेंस बिगड़ गया और सायकल सहित पानी के तेज बहाव में बह गया

जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे वहीं मौके से लापता बच्चे की सायकल और चप्पल बरामद हो पाई है जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग अभियान में जुट गई है।

वहीं अभी तक लापता बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है मौके से मिली सायकल से लापता बच्चे की पहचान करने आसपास पता तलास की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार