रतनपुर

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने रतनपुर से 6 पहलवान मध्यप्रदेश रवाना

जुगनू तंबोली

रतनपुर – छ ग राज्य की स्थापना 2000 से हुआ है उसके बाद प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालेय स्तर किया जाता है। जिसमे स्कूल में अध्यनरत 14वर्ष , 17वर्ष एवम 19 वर्ष के बच्चे अपने रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्कूल स्तर से ब्लॉक स्तर, ब्लॉक स्तर से जिला स्तर, जिला स्तर से संभाग स्तर, सम्भाग स्तर से राज्य स्तर,राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते है। इसी तारतम्य में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर से कक्षा नवमी की छात्रा जानवी विश्वकर्मा, सुभद्रा यादव एन पीएस स्कूल रतनपुर, कृष्णकांत यादव एम पीएस रतनपुर ,वेदांत कश्यप शहीद नूतन सोनी रतनपुर पवन कुमार धीवर नवागांव खुटाघाट मिडिल स्कूल सिद्धार्थ गहवई रानीगांव स्कूल सहित स्कूल गेम्स में 6 पुरुष एवम महिला पहलवानों राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

उक्त सभी पहलवान मां महामाया की नगरी रतनपुर के अखाड़ा सिद्ध पीठ गिरजावान हनुमान मंदिर से आशीर्वाद लेकर एवम नगर के गणमान्य नागरिको से शुभकामना लेकर आज सुबह 1 अक्टूबर 2023 को रतनपुर से मध्य प्रदेश के विदिशा जिला के लिए रवाना हुए । रतनपुर से रवानगी के समय सुभाष अग्रवाल, अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, कन्हैया यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर विनय शुक्ला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस प्रेमांशु तिवारी पार्षद बबलू कश्यप जिला अध्यक्ष,अनिल यादव पूर्व पार्षद जयप्रकाश कश्यप पूर्व पार्षद, जितेन्द्र कश्यप पूर्व पार्षद, रजनीश गुप्ता व्यवसायी, सुरेश यादव पूर्व पहलवाम , प्रमोद धीवर व्यायाम शिक्षक, किताब सिंह पैकरा व्यायाम शिक्षक, मनोज यादव शिक्षक, सागर धीवर कोच जुगनू तंबोली पत्रकार उपस्थित रहे। साथ ही उनके चयन से प्राचार्य महोदय एवं स्कूल के समस्त स्टाफ एवम नगर के गणमान्य नागरिकों ने सभी खिलाड़ी छात्राओं को शुभ आशीष प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिए है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर...