बिलासपुर

देवरीखुर्द शराब दुकान हटाने जन आंदोलन की चेतावनी, सर्वदलीय मंच ने लिया निर्णय….5 नवम्बर तक का अल्टीमेटम

रमेश राजपूत

बिलासपुर- देवरीखुर्द चौक के पास मुख्यमार्ग पर स्थापित किये गए शराब दुकान का विरोध लगातार जारी है, विभिन्न माध्यमो और संगठनों द्वारा उक्त शराब दुकान को कही और हटाने की मांग की जा रही है। बुधवार को एक बार फिर सर्वदलीय समूह ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की है, जिन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया कि उक्त शराब दुकान मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिसके पास ही आदिवासी छात्रावास है, साथ ही रोजाना यहाँ से क्षेत्रवासियों का आना जाना लगा रहता है, जब से क्षेत्र में यह शराब दुकान शुरू हुई है, यहाँ असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार और अन्य कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है,

जिससे क्षेत्र का माहौल अशांत हो चुका है, वहीँ किसी भी समय क्षेत्र में कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसलिए क्षेत्रवासियों ने सर्वदलीय मंच के माध्यम यह फरियाद जिला प्रशासन से लगाई है, इस दौरान उन्होंने यह जानकारी भी दी कि 5 नवम्बर तक शराब दुकान को कही और शिफ्ट नही किया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल