पचपेड़ी

पचपेड़ी पुलिस ने की छापेमारी.. अवैध शराब के साथ 1 कारोबारी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कार्यवाही करते हुए 40 पाव देशी शराब जप्त की है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद साहू 30 वर्ष, निवासी ग्राम केवटाडीह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में थाना प्रभारी पचपेड़ी ने एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना किया। दौरान गश्त पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम केवटाडीह निवासी प्रमोद साहू अवैध रूप से शराब अपने पास रखकर बिक्री करने की तैयारी कर रहा है। सूचना की पुष्टि पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। आरोपी को 28 सितम्बर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।ज्ञात हो कि पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ इसी तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...