बिलासपुर

महमंद सरपंच पर गंभीर आरोप, वृद्ध दम्पत्ति ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत….कहा पुलिस नही कर रही कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर- वृद्ध दम्पत्ति से उनकी पैतृक जमीन छिनने की कोशिश की जा रही है, जिसमें न्यायालय तक पहुँचे विवाद में जीत हासिल करने के बावजूद दम्पत्ति पर दबाव बनाया जा रहा है, प्रभावशील व्यक्ति के द्वारा उनकी कब्जे की जमीन को खुद की जमीन बताकर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे डरे सहमे वृद्ध दम्पत्ति पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है। दरअसल सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम धूमा में रहने वाले धरमलाल पटेल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पैतृक जमीन जो कि धूमा में स्थित है खसरा नंबर 05 और रकबा 0.499 हेक्टेयर पर उनका अब भी कब्जा है,

जहाँ उनका परिवार रहकर कृषि करते है, उक्त जमीन को महमंद सरपंच नीरज राय द्वारा स्वयं की जमीन बताई जा रही है, जिसे खरीद लेने की बात कहते हुए पीड़ित दम्पत्ति पर दबाव बनाया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत भी की लेकिन वहाँ उनकी कोई सुनवाई नही हुई और उन्हें वहां से भगा दिया गया, जिससे पीड़ित वृद्ध दम्पत्ति ने जमीन की वजह से अपनी जान को खतरा बताया है। फ़िलहाल मामले में अब तक थाने में शिकायत दर्ज नही हुई है, जो कई संभावनाओं को जन्म दे रही है, वही वृद्ध दम्पत्ति ने जो आरोप महमंद सरपंच पर लगाए है, उसकी जांच भी नही हुई है, लिहाज़ा अब पुलिस अधीक्षक मामले में क्या निर्देश जारी करते है, इसका इंतजार पीड़ित परिवार को है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...