छत्तीसगढ़

धान खरीदी 1 दिसंबर से होगी शुरू, मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक में हुआ निर्णय…..खेती पिछड़ने की वजह से लिया गया निर्णय

डेस्क

रायपुर- धान खरीदी के मसले पर आयोजित मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक में 15 नवंबर से प्रस्तावित धान खरीदी के तय समय को बदल दिया गया है, अब प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत 1 दिसंबर से होगी,इस बार 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, बैठक के बाद चर्चा में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और वन मंत्री मो. अकबर ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादा किया था, सरकार उस वादे को पूरा करेगी, 2500 रुपये कीमत के साथ ही किसानों से धान खरीदा जाएगा, पीडीएस के लिए 25 लाख मीट्रिक टन चावल लगता है और इसके लिए 38 लाख मीट्रिक टन धान की जरूरत होती है. बाकी शेष जो धान खरीदी का लक्ष्य है उसकी खरीदी को लेकर चर्चा हुई है। केंद्र सरकार से हमने आग्रह किया है कि हम पूरा धान खरीदना चाहते हैं, जिस तरह से पूर्व में 24 लाख मीट्रिक टन उसना चावल जमा करने की अनुमति हमें मिली थी उसी तरह से इस बार भी केंद्र हमें अनुमति प्रदान करे। हमें उम्मीद है केंद्र सरकार से अनुमति मिल जाएगी, हम अपना वादा पूरा करेंगे। खरीदी को लेकर किसी तरह से दिक्कत नहीं आएगी। वहीं इस बार बेमौसम बारिश से धान के पैदावारी में देरी हुई है, लिहाजा खरीदी की शुरुआती समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है,इस बार 1 दिसंबर से धान खरीदी होगी। ताकि खरीदी केंद्रों तक किसान धान लेकर व्यवस्थित रूप से पहुँच सके, खरीदी की तैयारी करने के निर्देश विभाग को दे दिए गए हैं वही खरीदी और संग्रहण केंद्रों में व्यापक तैयारी रखी जाएगी, किसानों को परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार