पचपेड़ी क्राइम

अज्ञात चोरों का आतंक…चोरी कर घर में लगा दी आग, पीड़िता को हुआ बड़ा नुकसान, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में

उदय सिंह

पचपेड़ी– शहरीय इलाको के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरों का आतंक बढ़ने लगा है शहर के चोर यू तो जहां कीमती सामानों पर अपना हाथ साफ कर रफू चक्कर हो जा रहे हैं, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चोर मन मुताबिक सामान नहीं मिलने पर घरों को आग के हवाले कर दे रहे है। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर किमती सामानों की चोरी कर वहाँ रखे फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया। जिसकी लिखित शिकायत पचपेड़ी निवासी संतरा बाई सूर्यवंशी ने पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह पारिवारिक शादी में शामिल होने 30 अप्रैल से अकलतरा गई हुई थी। इस बीच उसके घर में ताला लगा हुआ था। जहाँ वह रविवार जब घर पहुंची तो देखा की घर के मुख्य दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ था। जब प्रार्थिया घर के अंदर पहुंची तो उसने देखा की कमरे का सामान बिखरा हुआ था। वही पेटी का ताला टुटा हुआ था। जिसमें रखे 10 तोला एक जोड़ा चांदी का पायल नही था। साथ ही घर में रखें 4 क्वींटल चावल भी वहां नहीं था। जिसे किसी अज्ञात चोर लें गए थे। जिससे उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने घर में रखे कपड़ा, बेड, पलंग में आग लगा दिया। उक्त मामले में प्रार्थिया के शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग...