बिलासपुर

राज्योत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान देश का बच्चा-बच्चा शहीदों का ऋणी: शैलेष पाण्डेय

रमेश राजपूत

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का ऋणी है। देश-प्रदेश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वालों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।
मंथन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के सम्मान के लिए राज्य स्थापना दिवस को चुना गया है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है।

आईजी पुलिस प्रदीप गुप्ता ने कहा कि शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कितनी भी कृतज्ञता प्रदर्शित करें कम है। पुलिस संगठन के सदस्य अपनी जान की परवाह किये बिना खतरे का सामना करते है और प्रदेश के आंतरिक सुरक्षा के लिए अपना योगदान देते हैं। उन्होंने शहीदों के परिजनों का शासन-प्रशासन और पुलिस की ओर कृतज्ञता व्यक्त की। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी की लड़ाई में अमूल्य योगदान दिया है, जिसके कारण हम आजादी से सांस ले रहे हैं। उनके प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम कलवानी सहित जिले के 23 शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मान पत्र भेंट किया गया।

इनका हुआ सम्मान

शहीद अब्दुल वाहीद खान निरीक्षक, शहीद अश्वनी प्रधान आरक्षक, शहीद चन्द्रशेखर कुर्रे जिला बल जशपुर, शहीद नीलेश पाण्डेय उप निरीक्षक, शहीद देवराज सुरजाल प्रधान आरक्षक, शहीद दीपक उपाध्याय आरक्षक, शहीद विजय कुमार शुक्ला दूसरी बटालियन छ.ग. पुलिस बल सकरी, शहीद राजेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक दूसरी बटालियन सकरी, शहीद सहलुराम भगत आरक्षक दूसरी बटालियन सकरी, शहीद विनोद चौबे पुलिस अधीक्षक, शहीद शिव कुमार सिंह प्रधान आरक्षक सीएसएफ प्रथम वाहिनी सकरी, शहीद अविनाश शर्मा उप निरीक्षक, शहीद राजेश पटेल आरक्षक दूसरी बटालियन सकरी, शहीद विनोद कौशिक उप निरीक्षक, शहीद सनत कुमार महिलांगे प्लाटून कमांडर, शहीद शिव कुमार मरकाम आरक्षक, शहीद बिसुन दास कुर्रेे आरक्षक, शहीद धनीराम ठाकुर आरक्षक, शहीद छत्रधारी प्रसाद जांगड़े आरक्षक, शहीद विवेक शुक्ला उप निरीक्षक, शहीद हरिन्द्र प्रसाद आरक्षक के परिजनों को सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...