बिलासपुर

युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण…दुबई भागने से पहले चढ़ा पुलिस के हत्थे,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर दुबई भागने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार मोपका चौकी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने 09.11.2024 को मोपका में शिकायत दर्ज कराई की। उड़ीसा निवासी रंजीता कुमार से जान पहचाना मोबाइल के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद 15.04.2022 को आरोपी के कहने पर साईं अनंत होटल मोपका मे युवती पहुंची। जहा शादी का झांसा देकर युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद सालों तक आरोपी युवती को धोखा देता रहा। जब युवती को इसका ऐहसास हुआ तब उसने घटना की शिकायत मोपका चौकी में दर्ज कराई। इधर इसी बीच आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की गिरफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेंगे। जिसपर सरकंडा पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने बिलासपुर से रवाना हुई। जहा मुंबई एयरपोर्ट के सामने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लेकर आई है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था। जो उड़ीसा से दुबई जाने का पासपोर्ट और वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और 28.11.2024 को दुबई जाने वाला था। लेकिन उससे पहले ही वह सरकंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वही मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल