बिलासपुर

अब प्राइवेट हॉस्पिटल में भी कोरोना संदेहियों के निःशुल्क जांच और दवाइयों की होगी व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग जुटा कार्ययोजना को मूर्त रूप प्रदान करने….7 निजी हॉस्पिटल किये गए चिन्हांकित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना संक्रमण के बीच अब जिलेवासियों के लिए निजी हॉस्पिटल में भी निःशुल्क जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसको लेकर मंगलवार को सीएमएचओ कार्यालय में सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन के अध्यक्षता में बैठक रखी गई थी जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्ता-धर्ताओं के साथ निजी हॉस्पिटल संचालक भी उपस्थित थे जिन के समक्ष जिले में कोरोनावायरस को सरल और सहज बनाने आवश्यक निर्णय लिए गए बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें कोरोनावायरस के निशुल्क जांच के साथ दवाइयों के वितरण की रूपरेखा तय की गई है। इस दौरान सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कोरोना टेस्ट सेंटर के अलावा निजी हॉस्पिटलों में भी संदेहियों के निशुल्क कोरोनावायरस जांच करने की व्यवस्था की जा रही है। जिसको लेकर संबंधित हॉस्पिटल प्रबंधन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं साथ ही जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए मरीजों को दवाई भी निशुल्क उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया है हालांकि हॉस्पिटल प्रबंधनो को जांच हेतु कीट और दवाइयों का आबंटन निशुल्क स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा।

बैठक में कोरोना के निशुल्क जांच को लेकर निजी हॉस्पिटलों को अलग से जांच हेतु जगह और दवाइयों के वितरण के लिए निश्चित जगह चयन करने के निर्देश दिए गए हैं साथी रोजाना जांच की स्थिति भी स्वास्थ्य विभाग से साझा करने के निर्देश सीएमएचओ ने दिए है। बताया जा रहा है। शहर के बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल जहां ओपीडी-आईपीडी सुविधा उपलब्ध है ऐसे हॉस्पिटल के संचालकों को कोरोना एंटीजन जांच किये जाने की अपील की गई है। धीरे-धीरे जिले के अन्य निजी नर्सिंग होम तथा डायग्नोस्टिक सेंटरों में एंटीजन जांच की शुरूआत की जाएगी। बैठक में डॉ. बी वैष्णव , श्याम मोहन दुबे , विजय सिंह , डॉ. समीर तिवारी , प्रवीण शर्मा ,अन्य विभागीय अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे ।

प्रथम चरण में इन अस्पताल में होगा निःशुल्क जांच 

डॉ. श्रीकांत गिरी, श्री शिशु भवन ईदगाह चौक 
डॉ. रजनीश पांडेय, प्रथम हॉस्पिटल बहतराई डॉ. अंकित ठकराल, यूनिटी हॉस्पिटल डॉ. जितेंद्र अग्रवाल, कृष्णा हॉस्पिटल डॉ. रामकृष्ण कश्यप, लाइफ केयर जूना बिलासपुर डॉ. मनीष बुधिया, बुधिया हॉस्पिटल बृहस्पति बाजार डॉ. कमलेश मौर्या, मार्क हॉस्पिटल सरकंडा

error: Content is protected !!
Letest
यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार...पुलिस नाकेबंदी कर ज... सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 78 हजार की ठगी..प्रशिक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण, सिरगिट्टी था... खबर का असर: प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी..गढ़वट के रोजगार सहायक को नोटिस जार... चाकू मारकर युवक की हत्या फिर तालाब में फेंकी लाश....12 घंटे में हत्या का खुलासा, 1 नाबालिग गिरफ्तार,... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़..17 लाख नगदी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर:- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे...कब्जे से 10 किलोग्राम गा...