बिलासपुर

बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल… दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत से मचा हड़कंप

उदय सिंह

बिलासपुर – बाल सुधार गृह में एक बार फिर गंभीर घटना सामने आई है। दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध एक किशोर ने बाल सुधार गृह परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बाल सुधार गृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना पर सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शुभम अगरिया, निवासी किरमिडांड, धर्मजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम को दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह लाया गया था। वह करीब 3 दिन पहले ही यहां पहुंचा था। इसी दौरान उसकी उम्र 18 वर्ष पूरी होने की भी जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुभम ने बाल सुधार गृह के भीतर बाथरूम के चौखड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता चलने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सरकंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां थीं, जिसके चलते शुभम ने यह आत्मघाती कदम उठाया। बाल सुधार गृह में उसकी गतिविधियों, वहां रहने के दौरान उसके व्यवहार और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बाल सुधार गृह में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर बाल सुधार गृह जैसे संवेदनशील स्थान पर एक निरुद्ध बालक तक फांसी लगाने की स्थिति में कैसे पहुंचा, यह जांच का अहम बिंदु होगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और जांच की आगे की कार्रवाई के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,