मस्तूरी

मस्तूरी पुलिस की सक्रियता आई काम, बूचड़खाना ले जाये जा रहे मवेशियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार….

उदय सिंह

बिलासपुर- मस्तूरी क्षेत्र से मवेशियों को बूचड़खाने महाराष्ट्र ले जाने की फिराक में लगे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है, जिनके कब्जे से 21 मवेशियों को बरामद किया गया है। मवेशियों की तस्करी की जानकारी किसी को न लगे इसके लिए बकायदा कंटेनर वाहन को लगाया गया था, जिसके भीतर ठूसकर 21 मवेशियों को बंद रखा गया था। दरअसल मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह को सूचना मिली कि कुछ लोग मवेशियों की तस्करी के फिराक में है, जो गांव के बाहर कंटेनर में मवेशियों को रखे हुए है। थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई ए के यदु और एएसआई प्रदीप यादव को जयरामनगर क्षेत्र के ग्राम भिलाईभाठा में एक कंटेनर में मवेशी लोड करते दो आरोपियों को पकड़ा

जिसमें साहेब लाल कुर्रे निवासी पेंड्री जिसने सभी मवेशी को इक्कठा किया था और कंटेनर चालक अवतार सिंह निवासी सेड्री, नगर टेकानाका, नारी रोड नागपुर महाराष्ट्र और एक अन्य वाहन मालिक संतोष शेंडे निवासी वर्धा नागपुर के बारे में पतासाजी की जा रही है जिनके कब्जे से 21 मवेशियों और कंटेनर क्रमांक सीजी 04 एमएन 4907 को बरामद किया गया है। आरोपी साहेबलाल कुर्रे ने इस दौरान बताया कि उसके द्वारा सभी मवेशियों को इक्कठा कर सौदा किया गया और कंटेनर को बुलाया गया था, जिनके द्वारा यहाँ से मवेशियों को बूचड़खाने नागपुर महाराष्ट्र ले जाया जाता।

सही समय पर हुई कार्रवाई

थाना प्रभारी की सक्रियता इस बार भी काम आई देर रात सभी मवेशियों को यहाँ से ले जाया जाता उससे पहले ही पुलिस ने दबिश दी और मवेशी तस्करों को पकड़ लिया गया और जप्त कंटेनर वाहन सीजी 04 एमएन 4907, दोनो आरोपीयों को थाना लाया गया। जिनसे जब्त कंटेनर ट्रक एवं मवेशी कुल कीमत 742000 को जब्त किया गया है।

कार्रवाई का अभाव

पिछले कई सालों से मस्तूरी थाना क्षेत्र के गाँवो से मवेशियों की तस्करी होती है, जहाँ जागरूकता के अभाव में कोई शिकायत भी नही करता और कार्रवाई भी नही हो पाती, लेकिन नवपदस्थ थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करते ही अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गौशाला में रखा गया मवेशियों को

मामले में आरोपियों के ऊपर छ.ग. अप.क्र. 0/19 धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिवहन अधि. 2004 एवं धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 जुर्म दर्ज कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है, वही जब्त मवेशियों को गतौरा के गौशाला में मेडिकल परीक्षण कर रखा गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...