जांजगीर चाँपा

4 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, मौके से 14000 रुपए और ताशपत्ती जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – रात के अंधेरे में जमी जुए की महफिल में दबिश देकर नवागढ़ पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 14080 रुपए बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग गश्त की जा रही हैं। इसी क्रम में थाना नवागढ़ क्षेत्र में 04 लोगों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में नवागढ़ निवासी विजय कुमार कश्यप ,भानु साहू, कोरबा निवासी संजय श्रीवास,मो. आदिल के कब्जे से पुलिस ने 14080 नगदी सहित 52 पत्ती तास बरामद किया है। उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, उप निरी. रमेश एक्का, आर संजय टंडन, कुलदीप खुटे, श्याम कुमार शांते, अमन राजपूत, भुनेश्वर पटेल एवं थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...