छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण, सामान्य 4, ओबीसी 7, एसटी 13 और एससी के लिए 3 जिले आरक्षित

डेस्क

रायपुर- सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया राजधानी के न्यू सर्किट हाऊस स्थित सिविल लाईन के कन्वेंशन हॉल में पूर्ण की गई, जिसमे सभी 27 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई, 27 जिले में से 13 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण तय किया गया है, वही 3 अनुसूचित जाति, 7 अन्य पिछड़ा वर्ग 4 जिला अनारक्षित घोषित किये गए है, सभी आरक्षण में 50 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

इन जिलों में ओबीसी आरक्षित

जांजगीर-चाम्पा रायगढ़, बलौदाबाजार जिले में – ओबीसी पुरुष आरक्षित

राजनांदगांव, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा में – ओबीसी महिला आरक्षित

ओबीसी के 7 जिलों से 4 महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है.

एसटी के लिए आरक्षित जिले

दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, कोरबा और जSशपुर जिला एसटी के लिए आरक्षित हुआ है. एसटी के 13 में 7 जिला महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है.

एससी के लिए 3 जिले आरक्षित

जिला पंचायतों के लिए आरक्षण प्रक्रिया मे 3 जिला पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. जिसमें बालोद, कबीरधाम, धमतरी एससी के लिए आरक्षित किया गया है. एससी के 3 में 2 जिला महिलाओं के लिए आरक्षित हुआ है.

सामान्य के लिए 4 जिले अनारक्षित

जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, गरियाबंद जिले को अनारक्षित किया गया है.

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज