सीपत

एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश….जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी सीपत उज्ज्वलनगर टाउनशिप में मंगलवार दोपहर एक संविदा कर्मी का शव पंप हाउस के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम वेद परसदा निवासी प्रभात कुमार यादव 42 वर्ष के रूप में हुई है। वह एनटीपीसी सीपत में संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एनटीपीसी टाउनशिप स्थित संस्कृति क्लब परिसर के पंप हाउस के कमरे में प्रभात कुमार यादव फंदे से झूलता पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी सीपत पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव को नीचे उतारा गया। इस दौरान परिवार के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि मृतक प्रभात कुमार यादव टीएडी विभाग में मेसर्स न्यू इंडिया इंजीनियरिंग कंपनी एजेंसी के साथ संविदा श्रमिक के रूप में कार्य कर रहा था। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई है और पुलिस की जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

प्रभात अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ एनटीपीसी के सर्वेंट क्वार्टर में निवास करता था। उसकी पत्नी एनटीपीसी के एक कर्मचारी के घर घरेलू कार्य करती है। घटना के बाद सीपत थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,