कवर्धा

शासकीय स्कूल में लगी आग..दस्तावेज और किताबें जलकर हुई राख, शार्ट सर्किट की आशंका

रमेश राजपूत

कवर्धा – जिले में आगजनी की घटना सामने आई है जिसमे एक स्कूल में अचानक भीषण आग लग गयी। आगजनी की घटना में स्कूल में रखे दस्तावेज और किताबें जलकर राख हो गयी। घटना कवर्धा के पंडरिया ब्लाक स्थित कांपादाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। प्रथम दृष्टिया मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का प्रतीत हो रहा है। सुबह लोगों ने स्कूल की खिड़की से धुंआ निकलते देखा।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्कूल में लगी आग को बुझाया। हालांकि तब तक स्कूल में रखे सभी समान जलकर राख हो चुके थे। राहत भरी बात यह रही कि इसमें किसी की भी जान नहीं गई। जांच के बाद ही पता चल पायेगा, कि आखिरकार आग कैसे लगी थी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार