बिलासपुर

यूथ फेस्टिवल में दिखा जबरदस्त उत्साह, लोककला संस्कृति की बिखरी अनुपम छटा….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बहतराई इण्डोर स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय नेशनल ट्रायबल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। बिल्हा विकासखंड में आयोजित इस फेस्टिवल में लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर धूम मचा दिया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोक कलाकारों एवं स्कूली बच्चो को छत्तीसगढ़ के आदिम जाति त्यौहारों एवं सांस्कृतिक अवसरों तथा पारंपरिक शैलियों पर आधारित नृत्यों को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा को सामने लाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। इस फेस्टिवल के अंतर्गत जनजाति लोकनृत्य विधाओं जैसे विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्यौहार एवं अन्य अवसरों पर किये जाने वाले नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्राम चोरहा भैना के शिवदयाल मरावी एवं साथी, द्वितीय स्थान उच्चतर माध्यमिक शाला बहतराई एवं तृतीय स्थान कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा ने प्राप्त किया। फेस्टिवल में खो-खो, कबड्डी आदि खेलों की प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल