बिलासपुर

एमबीबीएस सीट में एडमिशन के नाम पर 15 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी… पीड़ित पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, शॉर्ट कट का चक्कर पड़ा भारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सरकण्डा थाना क्षेत्र के एक बीएसएनएल कंपनी के कर्मचारी को शातिर ठगों ने उनकी बेटी का एडमिशन एमबीबीएस की सरकारी सीट पर कराने का हवाला देकर 15 लाख 50 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया है, मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी 2022 में अपनी बेटी का एडमिशन कराने चक्कर लगा रहा था, तभी उनके मोबाईल पर राजेश दास नाम से किसी व्यक्ति ने फोन किया और बताया की सेंट्रल पुल का कोटा होता है जिसमें में आपकी लडकी का एमबीबीएस सीट पर सरकारी कॉलेज में एडमिशन हो जाएगा इसके लिए 35 लाख खर्च आएगा, जैसे ही उन्हें यह महसूस हुआ तो उन्होंने एडमिशन कराने की ठानी और बात करने लगे,

इस दौरान शार्ट कट के चक्कर मे वह धोखेबाजी के शिकार हो गए और फिर राजेश दास, कल्पतरू दास एवं संजय कुमार दास, मयूरी चटर्जी एवं आदर्श मिश्रा ने मिलकर विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर पैसे वसूलने शुरू किए, जिन्होंने कुल 15 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिए और फिर अब लिस्ट में नाम आएगा, अब लिस्ट में नाम आएगा करके घुमाने लगे, तब से लेकर अब तक जब प्रार्थी की बेटी का एडमिशन नही हुआ तो उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ जिन्होंने अब जाकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिस पुलिस ने कल्पतरू दास, राजेश दास एवं उनके अन्य साथी के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल