छत्तीसगढ़

एक दिसम्बर से शुरू होगी धान खरीदी, बढ़ी पंजीकृत किसानों की संख्या, 85 लाख मीट्रिक टन तक धान खरीदने की गई है व्यवस्था…

डेस्क

रायपुर- धान खरीदी के लिए इंतेजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में 1 दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदी के लिए 27 जिलों में 2200 खरीदी केंद्र तैयार किये गए है। इन केंद्रों में 1 दिसम्बर से खरीदी शुरू की जाएगी।

बढ़ी पंजीकृत किसानों की संख्या

राज्य में इस बार किसानों के पंजीयन की संख्या, धान का रकबा और धान खरीदी का लक्ष्य बढ़ गया है। इस वर्ष 19 लाख 62 हजार 739 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। धान का रकबा भी बढ़कर 27 लाख 51 हजार 688 हेक्टेयर हो गया है। जिसे देखकर राज्य सरकार ने धान खरीदी का लक्ष्य भी 85 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। धान खरीदी केंद्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। ताकि बाहर का धान ना बिक पाये।

अंतर की राशि देगी राज्य सरकार

अभी धान खरीदी केंद्र के समर्थन मूल्य 1815 और 1835 रुपए प्रति क्विंटल पर की जाएगी। राज्य सरकार 2500 रूपए के लिए अंतर राशि देने हेतु न्याय योजना लेकर आएगी। इसके तहत ही सभी किसानों के खाते में अंतर राशी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज