बिलासपुर

उप चुनाव:- निगम और पंचायत के पार्षद, पंच और सरपंच पद के निर्वाचन के लिए तैयारियां पूरी, 9 जनवरी को होगा मतदान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगरीय निकाय एवं पंचायतों में उप चुनाव के लिए चल रहे सार्वजनिक प्रचार प्रसार पर आज विराम लग गया है। 9 जनवरी को नगरपालिक निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 16 में पार्षद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंच सरपंच के कुल 5 पदों पर चुनाव होगा। इनमें पंच के 4 और सरपंच के केवल एक पद शामिल हैं। कोटा विकासखंड के कल्मीटार में सरपंच, लमकेना और सेमरिया में 1-1 पंच पद के लिए तथा तखतपुर के पौड़ीकला और निरतु में एक – एक पंच पद के लिए 9 जनवरी को चुनाव होगा।पार्षद पद के लिए मतदान सवेरे 8 बजे से लेकरशाम 5 बजे तक होगा। पंचायतों में मतदान सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। पंच सरपंच के लिए मतदान के तुरंत बाद केंद्र पर ही मतों की गणना शुरू की जायेगी। पार्षद पद के मतों की गणना 12 जनवरी को की जायेगी। ब्रजेश मेमोरियल कन्या उमावि हिंदी मीडियम स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना का कार्य संपन्न होगा। चुनाव और मतगणना की पूरी तैयारी जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूर्ण कर ली गई है।

प्रेक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर जिले में उप चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक कार्तिकेया गोयल ने आज दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने मतदान केंद्र, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल का अवलोकन किया। मतदान की प्रक्रिया मतपत्र से होगी। ब्रजेश स्कूल से कल 8 जनवरी को सवेरे 10 बजे मतदान सामग्री वितरित की जायेगी। चुनाव के लिए 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इनमें प्राथमिक शाला कुदुदंड में 4, हायर सेकेंडरी स्कूल कुदुदंड में 2 और केन मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल में 2 मतदान केंद्र शामिल हैं। श्री गोयल ने प्रशासनिक तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की। इस अवसर पर एडीएम आर ए कुरुवंशी, एडीएम श्रीकांत वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,