बिलासपुर

धान खरीदी केंद्रों में न हो गड़बड़ी, संभागायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दास्त नही की जाएगी, खरीदी प्रक्रिया से व्यवस्थाओं की जानकारी लेने संभागायुक्त बी.एल.बंजारे ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिल्हा एवं मस्तूरी विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों को सचेत किया कि धान खरीदी में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। ताकि किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम मिले। किसानों के हित के लिये धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में से है।

इन केंद्रों का लिया जायजा

कमिश्नर ने मोपका, देवरी, जांजी, सीपत, बोदरी, धनिया, बिल्हा एवं बिटकुली धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। बोदरी धान खरीदी केन्द्र में अब तक 44 किसानों के 24 लाख रूपये के 1320 क्विंटल, बिल्हा में 27 किसानों के 18.67 लाख रूपये के 1028 क्विंटल, बिटकुली में 77 किसानों के 46.20 लाख के 2544 क्विंटल, देवरी में 31 किसानों के 11.72 लाख के 643 क्विंटल, जांजी में 22 किसानों के 12.37 लाख के 678 क्विंटल, मोपका में 24 किसानों के 16.19 लाख के 890.80 क्विंटल, सीपत में 54 किसानों के 39.48 लाख के 2167.20 क्विंटल एवं धनिया में 27 किसानों के 12.66 लाख के 693.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था, उठाव, भंडारण, धान की गुणवत्ता, तौल, बारदाना, छाया, पानी, प्रकाश एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से भी चर्चा की, निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...