राजनांदगांव

व्यवसायी के बेटे को सकुशल किया गया बरामद, नैतिक अपहरण कांड में पुलिस को मिली सफलता, सीसीटीवी फूटेज से हुई अपहरणकर्ताओं की पहचान…..

डेस्क

राजनांदगाँव- राजधानी में हलचल पैदा कर देने वाले नैतिक अपहरणकांड में राजनांदगाँव ने अगवा हुए नौ वर्षीय नैतिक को आठ घंटे में बरामद कर लिया है। नैतिक को महाराष्ट्र सीमा पर बसे एक गाँव साल्हेकसा से बरामद किया गया है, वही मामले में तीन आरोपितों के शामिल होने का दावा किया गया है। नैतिक की सकुशल बरामदगी में सीसीटीवी फ़ुटेज सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कैसे हुआ था अपहरण

कल शाम क़रीब 6 बजे कैटरिंग एवं रेस्टोरेंट व्यवसायी विनोद लुल्ला के पुत्र नैतिक का बाईक सवार दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फ़ुटेज मिला जिसमें अपहरित नैतिक के पिता विनोद ने एक आरोपी की पहचान कर ली, विनोद ने पुलिस को उसकी पहचान और गाँव का नाम बताया। पुलिस ने उसके बाद आरोपी के गाँव पहुँच कर नैतिक को बरामद कर लिया।

करीबी ही बना आरोपी

प्राप्त सूत्रों की माने तो अन्य अपहरण के मामलों की तरह ही इस मामले में भी करीबी ने ही इस अपहरण की साजिश रची थी, जिसे राजनांदगांव पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए 8 घंटो के भीतर ही सुलझा कर अपहृत बच्चें को सकुशल बरामद कर उसकी माँ को सौप दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...