गौरेला पेंड्रा मरवाही

VIDEO :- सरेराह युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने चंद घन्टो में लिया हिरासत में

रमेश राजपूत

गौरेला पेंड्रा मरवाही– सरेराह युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को जिले की पुलिस ने चंद घंटों में ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, सोमवार की इस घटना से पूरे प्रदेश में सनसनी मच गई है, जिसमें एक युवक ने बीच बाजार एक युवती को चाकू के कई वार से लहूलुहान करते हुए मौत के घाट उतार दिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि जब घटना हो रही थी तो बाज़ार में बहुत से लोग थे लेकिन किसी ने भी आरोपी को ऐसे करने से नही रोका, न ही युवती को बचाने का प्रयास किया, वही घटना के बाद भी आरोपी को पकड़ने कोई सामने नही आया। हालांकि पुलिस ने नकाब बांधे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान दुर्गेश प्रजापति के रूप में हुई है जो मरवाही के एक पेट्रोल पंप में काम करता है, वही मृतिका युवती रंजना यादव से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी होने पर युवती ने रिश्ता तोड़ दिया, जो बात आरोपी को नागवार गुजरी और उसने युवती की हत्या करने की मंशा बना ली,

जिसने ऑनलाइन धारदार हथियार भी मंगा लिया और सोमवार को वह युवती का पीछा करते हुए गोरखपुर फाटक के पास से होते हुए रेस्ट हाउस गौरेला के एसबीआई बैंक के पास पहुँचा जहाँ युवती अपने रिश्तेदार भाई के साथ किसी काम से आई थी, आरोपी युवक दुर्गेश ने पहले तो युवती से बात की फिर अचानक उसको झपट कर पकड़ लिया फिर हथियार निकालकर ताबड़तोड़ उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद युवती के नीचे गिरने पर उसने उसका गला रेत दिया और कुछ देर वहाँ रुककर फरार हो गया। घटना के वक्त मौके पर बहुत से लोग थे लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने का प्रयास नही किया। इधर घटना की सूचना मिलते ही जिले की एसपी भावना गुप्ता मौके पर पहुँच गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को मरवाही चिचगोहना के पास पकड़ लिया, जो मध्यप्रदेश की ओर भाग रहा था।

error: Content is protected !!
Letest
यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार...पुलिस नाकेबंदी कर ज... सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 78 हजार की ठगी..प्रशिक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण, सिरगिट्टी था... खबर का असर: प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी..गढ़वट के रोजगार सहायक को नोटिस जार... चाकू मारकर युवक की हत्या फिर तालाब में फेंकी लाश....12 घंटे में हत्या का खुलासा, 1 नाबालिग गिरफ्तार,... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़..17 लाख नगदी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर:- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे...कब्जे से 10 किलोग्राम गा...