जांजगीर चाँपा

रास्ता रोककर लूट पाट की घटना को अंजाम देने वाला  आरोपी गिरफ्तार….कब्जे से लूट का सामान बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी नजीर अहमद उम्र 53 वर्ष निवासी निलियम कालोनी जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया था की आनंद होटल के पीछे जांजगीर के पास दिनांक 04.06.23 को सुबह 04.00 बजे के आस पास दो व्यक्ति प्रार्थी के स्कूटी को सामने से रोककर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुऐ प्रार्थी के जेब में रखे 5000/रूपये और मोबाइल फोन को लूट कर ले गए है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज जांच की जा रही थी। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान नवीन राठौर ऊर्फ नक्खा निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर एवं एक अन्य के रूप में हुई जो आरोपी नवीन राठौर को घर में होने की जानकारी मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसको पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी से 5000/₹ लूट करना अपना जुर्म स्वीकार किया व लूट की रकम आपस में बांट लेना व अपने हिस्से की रकम खा पीकर खतम कर देना बताया। प्रकरण का अन्य आरोपी फरार है जिसकी पातासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी। आरोपी नवीन राठौर के मेमोरंडम कथन के आधार पर लूट के मोबाइल को बरामद किया गया है वही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल