बिलासपुर

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूर्व सीएमएचओ मधुलिका सिंह के खिलाफ एफआईआर….सरकंडा थाने में हुई दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- बिलासपुर सीएमएचओ कार्यालय में घोटाले को लेकर पूर्व सीएमएचओ के ऊपर गाज गिरी है मामले में बुधवार को प्रार्थी पक्ष और एडवोकेट द्वारा सरकंडा थाना पहुंच आरोपित पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर मधुलिका सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है मामले में सरकंडा थाना टीआई द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। उक्त मामले तत्कालीन सीएमएचओ मधुलिका सिंह पर दवा खरीदी, मितानिनों की नियुक्ति समेत बड़े पैमाने में घोटाला किए जाने का आरोप था। उक्त मामले में गुरुवार को चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू के युगलपीठ में हुई। कोर्ट ने इस मामले में से सम्बंधित दस्तावेज पुलिस महकमे के आला अफसरों आईजी और एसपी को देने कहा गया था। हाईकोर्ट की तरफ से कहा गया है कि राज्य शासन भी इस मामले में दोषी के खिलाफ विभागीय जांच, वसूली व अन्य कार्रवाई करें। इसके अलावा याचिकाकर्ता को आपराधिक और सर्विस मेटर दायर करने की भी छूट हाईकोर्ट ने दी है।

यह था पूरा मामला…

बिलासपुर सीएमएचओ कार्यालय में पूर्व सीएमएचओ पद पर असिन डॉ मधुलिका सिंह के ऊपर 4 करोड़ 90 लाख के घोटाले करने का आरोप था। जिसमे 6/9/2019 को याचिकाकर्ता एस संतोष कुमार और दिलीप यादव द्वारा हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई थी। जिसमे डॉ मधुलिका सिंह पर दवा खरीदी, मितानिनों की नियुक्ति समेत बड़े पैमाने में घोटाला किए जाने का आरोप था।

हाईकोर्ट में ढाई करोड़ का घोटाला हुआ सिद्ध

बिलासपुर सीएमएचओ कार्यालय में हुए घोटाला को लेकर दायर याचिका में योगेश्वर शर्मा ने याचिकाकर्ता के पक्ष से पैरवी की। जिसमे तत्कालीन सीएमएचओ मधुलिका सिंह दवा खरीदने, मितानिनों की नियुक्ति करने सहित अन्य कामों में 4.90 करोड़ रुपए का घोटाला किया का आरोप था। जिसमें हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान ढाई करोड़ का घोटाला सिद्ध पाया। साथ ही कोर्ट को यह भी बताया गया कि वे कई सालों से यहां दो-दो पदों में पदस्थ रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,