बिलासपुर

प्रकाश यादव के जनसंपर्क में पहुँचे सांसद, जनता से मांगा भाजपा के समर्थन में वोट….

रमेश राजपूत

बिलासपुर-रेल्वे की जनता को साधने गुरुवार को धुरन्धर नेता अरुण साव रेलकर्मियों के दफ्तर पहुँचे। इस दौरान बिलासपुर जिले के विकास की कहानी बयां करते हुए पार्टी प्रचारक के रूप में उन्होंने विपक्षी पार्टीयो पर जमकर निशाना साधा। वैसे तो रेल्वे परिक्षेत्र में विगत निकाय चुनावों में भाजपा के ही खाते में पार्षद आए है। ऐसे में इस निकाय चुनाव में पूर्व की ही तरह विजयी होने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज इस चुनावी दंगल में हर पैतरा आजमा रहे है, जिसका सकरात्मक असर अब रेल्वे क्षेत्र में होता दिख रहा है।

प्रकाश के जनाधार से प्रभावित हुए साव..

पार्टी प्रचार के रूप में गुरुवार को रेल्वे पहुँचे बिलासपुर सांसद अरूण साव ने बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी के परिक्षेत्र में जनसंपर्क किया। जिसमें रेलकर्मियों ने बिलासा दाई नगर वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी को सभी ने हाथों हाथ अपनाया। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव के इस लोकप्रियता को देख,बिलासपुर सांसद अरूण साव काफी प्रभावित हुए।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बंटी ने झोंकी ताकत..

बिलासा दाई वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव बंटी ने चुनाव के अंतिम दिन रैली निकालकर शक्ति का प्रदर्शन किया, जहां उन्हें वार्ड की जनता का पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिला, महिलाओं ने घर से निकलकर प्रकाश यादव बंटी का

ना केवल स्वागत किया बल्कि रैली में शामिल होकर उनके लिए वोट भी मांगा। इस दौरान बिलासा दाई वार्ड क्रमांक 69 के भाजपा प्रत्याशी प्रकाश यादव ने बताया, कि वार्ड में कामकाजी मतदाता ज्यादा हैं, जिनका समय निकाल पाना मुश्किल होता है, ऐसे में उनका इस रैली में स्वस्फूर्त आना इस बात को साबित करता है, कि वार्ड के मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। जिसका असर निश्चित तौर से निकाय चुनाव के परिणाम देंखने को मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
नकली सोना बदलने की कोशिश....ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार कांच तोड़कर युवक ने खुद को किया घायल...पेट फटने से सिम्स में भर्ती जिले में खनिज विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप...फिर पकड़े गए 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली, रतनपुर के संरक्षित गज किला में जेसीबी से खुदाई...नियमों की खुली अवहेलना, ठेकेदार की मनमानी पर उठे सव... चरित्र शंका में पत्नी पर डीजल डालकर जलाने का प्रयास....आरोपी पति गिरफ्तार, जिला अस्पताल का डॉक्टर बनकर ठगी...मितानिन और महिलाओं से योजना के नाम पर 88 हजार 400 रुपए कराए ट्रांस... कोटा के करपिहा जंगल में वन अमले पर हमला...लकड़ी चोरी को लेकर विवाद, कई घायल रतनपुर में 14-15 अप्रैल को भव्य “अंबेडकर मेला महोत्सव 2026” का आयोजन...होंगे विविध कार्यक्रम भाजयुमो का जनसंपर्क अभियान... घर-घर पहुंचकर योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों का हुआ सम्मान VIDEO पचपेड़ी: तहसीलदार और पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट… चले ईंट-पत्थर, कई घायल