छत्तीसगढ़रायपुर

तीन तलाक कानून छत्तीसगढ़ में हुआ लागू जबकि कांग्रेस इसे खत्म करने का कर चुकी है वादा

कांग्रेस द्वारा दो अलग अलग तरह की बातें किए जाने से भी मुस्लिम वर्ग असमंजस में है

सत्याग्रह

केंद्र की मोदी सरकार ने लंबे जद्दोजहद के बाद सुप्रीम कोर्ट की बात मानते हुए तीन तलाक कानून को लागू करवाया। दोनों सदनों में ना चाहते हुए भी कांग्रेस इसकी खिलाफत ना कर पाई, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो तीन तलाक कानून को खत्म कर दिया जाएगा । उनके इस बयान को मुस्लिम तुष्टीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन इससे मुस्लिम महिलाएं बुरी तरह आहत हुई है। इसी बीच केंद्रीय नेतृत्व की विचारधारा से अलग छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन तलाक कानून को राज्य में लागू कर दिया। पंजाब सरकार के बाद ऐसा लग रहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकारों का अब आलाकमान से मोहभंग हो चुका है, इसीलिए वे अपने स्तर पर फैसले ले रहे हैं । छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण कानून 2019 अध्यादेश को अपने गजट में प्रकाशित किया है। दरअसल ऐसा करना उसकी मजबूरी भी है । राज्य सरकार चाह कर भी इस कानून को लागू होने से नहीं रोक सकती। राज्य और विधाई कार्य विभाग द्वारा 29 जनवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया था जम्मू कश्मीर को छोड़कर यह कानून पूरे भारत में लागू होगा । तीन तलाक पर बने सख्त कानून को लागू करने से जहां मुस्लिम महिलाएं खुश है तो वही पुरुष वर्ग इससे सहमत नहीं है जिन्हें खुश करने के लिए 7 फरवरी को ही दिल्ली में कांग्रेस के अल्पसंख्यक अधिवेशन में राहुल गांधी की मौजूदगी में तीन तलाक कानून को खत्म करने की बात कही गई थी सिलचर से सांसद और ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने यह बयान दिया था कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो ट्रिपल तलाक कानून को खत्म कर दिया जाएगा ।कांग्रेस द्वारा दो अलग अलग तरह की बातें किए जाने से भी मुस्लिम वर्ग असमंजस में है

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,