रतनपुर

रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के जुनाशहर वार्ड क्रमांक 15 में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पास स्थित एक बावली कुआं में 20 वर्षीय युवक की तैरती हुई लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बावली से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान जगदीश पोर्ते पिता जगत पोर्ते, उम्र 20 वर्ष, के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हरेली पर्व की रात जगदीश कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा था। इस दौरान उसका परिजनों से विवाद हो गया, जिसके बाद वह घर से निकल गया। रात के बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की जा रही थी।
इसी बीच शुक्रवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बावली में युवक का शव पानी के ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया।

शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रतनपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा है या युवक ने आत्महत्या की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...