रतनपुर

रतनपुर में चाकूबाजी की वारदात…बीच-बचाव करने आया युवक गंभीर रूप से घायल,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – गांधी नगर क्षेत्र में बुधवार शाम एक चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब कुछ युवक पहड़ीपारा से गांधी नगर मोहल्ले में आए और वहां मौजूद राजेंद्र सारथी को गाली-गलौज करने लगे। हंगामा सुनकर राजेंद्र के छोटे बेटे शिवा सारथी बीच-बचाव के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन इसी दौरान हमलावरों में से एक ने जेब से नुकीली वस्तु निकालकर शिवा के पेट में वार कर दिया। हमले में शिवा सारथी के पेट के दाहिने हिस्से में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने वाला युवक लोचन सारथी का दोस्त था, जिसका नाम फिलहाल अज्ञात है। इस पूरे मामले की शिकायत घायल युवक की भाभी सानिया सारथी ने थाना रतनपुर में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 118(1)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है, जो वारदात के बाद फरार हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...