कोरबा

वन विभाग की नाकामी, दलदल में फंसी मादा हाथी जिंदा नही निकल पाई, एक सप्ताह में दूसरे हाथी की मौत….वन विभाग मौन

डेस्क

कोरबा-वन विभाग के अमले की नाकामी से शुक्रवार को एक और वन्य जीव की जान चली गई, कहने को तो हम 21 वी सदी में जी रहे है और हर अत्याधुनिक संसाधन हमारी मुट्ठी में है। बावजूद इसके 36 घंटो से अधिक समय से दलदल में फंसे हाथी को नही बचाया जा सका। इस दुःखद घटना ने क्षेत्र के वन्यप्राणियों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए है, तो वही वन विभाग में कुर्सी तोड़ने वाले अमले के कार्य की वास्तविक स्थिति भी साफ हो गई है। आपको बता दे यह पूरा मामला केन्दई वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरिया का है। जहाँ मंगलवार को एक हाथी दलदल नुमा खेत मे जा फंसा था।

जहाँ चार दिनों से दलदल में फंसे हाथी को बचाने की कवायद अंतत: विफल हो गई। इस बीच वन विभाग के अमले ने हाथी की मौत की पुष्टि की है और दलदल से हाथी का शव भी बाहर निकाल लिया गया है। दलदल में फंसे हाथी को पिछले कई घंटों से बाहर निकालने की कवायद चल रही थी। वन विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण दलदल के कीचड़ को हटाने, हाथी के सामने पीपल और तेंदू आदि के डंगाल फेंककर मदद करने की कोशिश कर रहे थे। कीचड़ और दलदल की वजह से जेसीबी भी मौके तक नहीं पहुंच पायी, इसलिए हाथ से ही कीचड़ हटाने के काम मे वन कर्मी जुट गए । क्षेत्र के ग्रामीण भी इसमें मदद कर रहे थे। चार दिनों से दलदल में फंसे रहने से हाथी की हालत निरंतर बिगड़ती गई और अंतत: शुक्रवार को दोपहर में हाथी ने दम तोड़ दिया।

योजना विहीन कार्य से गई गजराज की जान..

वन भूमि तथा वन्यप्राणियों की रक्षा की जिम्मेवारी वन विभाग की है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों से निपटने वन विभाग के पास ना तो कोई प्रभावशील योजना है और ना ही संसाधन, शायद यही वजह है कि कई ऐसे गंभीर मामलों की जानकारी सभी को नही मिल पाती, साथ ही इसी कारण लगातार वन्य प्राणियों और वन धरोहर की साख कमजोर होती जा रही है। मंगलवार को केन्दई वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हरिया में हाथी के दलदल में फसने के दौरान मौत होने की यही वजह रही है यह हम नही क्षेत्र की जनता कह रही है।

डॉक्टरों की टीम भी उपलब्ध नही थी..

हाथी के दलदल में फंसे होने की सूचना के बाद भी मौके पर डॉक्टरों की टीम नही पहुँची। वन विभाग के ओहदेदारों को भी इस घटना की जानकारी थी इसके बाद भी वन विभाग के पास पर्याप्त समय था। शायद मामले में डॉक्टरों से राय ली जाती तो आज गजराज की जान बच सकती थी।

क्या इस प्रकरण में प्रशासन होगा गंभीर?

जिस तरह 36 घंटे के बाद भी दलदल में फंसे हाथी को रेस्क्यू ऑपरेशन से नही बचाया जा सका। इस गंभीर मामले में अब तक जिला प्रशासन ने कोई उचित जांच के निर्देश नही दिए है, ऐसे में सभी की उम्मीद जिला प्रशासन और वन मंत्री के ऊपर टिकी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...