बिलासपुर

कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ़ एक और एफआईआर दर्ज….घर खाली कराने गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सत्ता परिवर्तन के बाद अब कांग्रेसी नेताओं पर पुराने पुलिसिया मामलो की जांच शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अकबर खान , तैय्यब हुसैन और उसके अन्य साथियों के खिलाफ़ सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मगरपारा निवासी संगीता बंजारे ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमे उन्होंने बताया है। कि 01/04/2024 को प्रार्थी अपने परिवार के साथ घर पर ही थे। जहा अचानक देर रात अकबर खान उसके साथी तैय्यब हुसैन और अन्य लोग आकर घर खाली करने की बात कहते हुए अश्लील गली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिए। प्रार्थी के अनुसार यह घटना पहली बार नहीं हुई है। बल्कि वह 01/09/2021 को घर आकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके है। इधर मामले में प्रार्थी की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं और उनके साथियों के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 451-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी...