रायपुर

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल,

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 24 अगस्त 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के 31 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। शासन ने अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियों पर पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। इस फेरबदल में पुलिस मुख्यालय से लेकर नगर सेना, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन सेवा, साइबर, एंटी नारकोटिक्स, सीआईडी और यातायात समेत कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार पवन देव को नगरसेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को प्रशिक्षण एवं पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) के साथ अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विवेकानंद को वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी, जबकि दीपांशु काबरा को रेलवे और यातायात से जुड़े दायित्व सौंपे गए हैं। अमित कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कमान दी गई है। डॉ. आनंद छाबड़ा को तकनीकी सेवाएं, डायल-112 एवं दूरसंचार की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कई IG, DIG और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार भी बदले गए हैं। आदेश में CID, CCTNS-SCRB, S4C, नक्सल ऑपरेशन, SIA, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, यातायात और नगरसेना जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। शासन के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों के पुनर्संयोजन के तौर पर देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी... स्कूल से घर लौटते 3 भाई-बहन हुए हादसे का शिकार.. एनीकट पार करते बहे, एक की मौत, दो अब भी लापता