जांजगीर चाँपा

जांजगीर जिले में शराब पीने से फिर 3 लोगों की मौत, मरने वाले 2 सगे भाई सहित चाचा….मुआवजा राशि की मांग को लेकर परिजन बैठे धरने पर, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाना परसाही में सुबह जहरीली शराब के सेवन से चाचा भतीजों सहित 3 लोगो की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले संत कुमार सांडे पिता उरे लाल 45 वर्ष और संजय सांडे 42 वर्ष दोनों सगे भाई है वही तीसरा व्यक्ति जितेंद्र कुमार सांडे उम्र 35 वर्ष रिश्ते में चाचा लगता है। परिजनों ने बताया है कि तीनों ही सुबह तालाब में मछली पकड़ने गए हुए थे,

जो मछली पकड़कर लौटे और गांव में ही मिलने वाली देशी शराब जो कि गांव की ही एक महिला से खरीद कर लाये और पीने लगे। शराब पीते ही तीनों की हालत खराब हो गई जिन्हें तड़पते हुए देखते हुए परिजनों ने उन्हें अकलतरा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ दोनों सगे भाई संत कुमार और संजय की मौत हो वही गम्भीर हालत में चाचा जितेंद्र सांडे को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

भाजपा महिला मोर्चा उतरी प्रदर्शन में…

इस घटना में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए भाजपा महिला मोर्चा मैदान में उतर चुकी है जिन्होंने परिजनों के साथ अकलतरा स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिन्होंने जब तक मुआवजा की घोषणा नही की जाती तब तक लाशों का पोस्टमार्टम नही कराए जाने की मांग पर अड़े है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार