बिलासपुर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने किसान 20 नवम्बर तक करवायें ई-केवाईसी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने नजदीकी च्वाईस सेन्टर से अनिवार्य रूप से 20 नवम्बर तक ई-केवाईसी पूरा करवाना होगा। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे अपना ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा करवा लें।
जिले के लगभग 16 हजार किसानों के पंजीयन के दौरान कृषि भूमि का खसरा नंबर सही अंकित नहीं कराये जाने के फलस्वरूप उनकी किस्त की राशि भारत सरकार द्वारा रोक दी गई है। ऐसे किसानों की सूची विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। जिन किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित नहीं हुई हो तो वे अपना आधार कार्ड, भूमि अभिलेख बी-1, पी-2, बैंक पास बुक की कापी के साथ अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर कृषि भूमि की जानकारी प्रविष्टि करा लें। कई किसानों का आधार कार्ड उनके बैंक खाता में लिंक नहीं होने के कारण उन्हे किस्त की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। अतः ऐसे कृषक जिन्होंने अभी तक अपने बैंक खाता में आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है, संबंधित बैंक में अपना आधार कार्ड ले जाकर तत्काल लिंक करा लें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में भारत सरकार द्वारा राशि आधार नम्बर लिंक खातें में ही डाला जाता है। आधार सिंडिंग के समय बैंक अधिकारी को डी.बी.टी. सक्षम करने हेतु आग्रह करें ताकि किस्त की राशि हस्तांतरण में समस्या न हो। किसानों द्वारा च्वाईस सेन्टर से योजनान्तर्गत पंजीयन कराया गया है, किन्तु अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को पंजीयन आवेदन एंव आवश्यक अभिलेख जैसे अपना आधार कार्ड, भूमि अभिलेख बी-1, पी-2, बैंक पास बुक की कापी नहीं दी जाती है जिसके कारण पात्रता निर्धारण संभव नहीं हो पाता है अतः अपना आवश्यक अभिलेख ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को देकर स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण करा लें। ताकि विकासखंड से प्रथम स्वीकृति उपरांत द्वितीय स्वीकृति हेतु भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन के साथ जिला कार्यालय को भेजा जा सके। उप संचालक कृषि ने सभी किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए सम्पूर्ण कार्यवाही 20 नवम्बर 2022 तक पूर्ण करा लेने को कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार