बिलासपुर

रक्तदान के अभियान को सतत जारी रखने जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी प्रयासरत… गुरु घासीदास जयंती पर आयोजित किया गया ब्लड डोनेशन शिविर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जज्बा है तो जिंदगी है इस स्लोगन को सत्य करने जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के कर्मठ पदाधिकारी निरंतर संघर्षरत रहते है। यह इनकी जिम्मेदारी कहे या फिर मजबूरी..! जहां जिले के ब्लड बैंक के कंठ सूखे हुए हैं तो वही इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई भी उचित पहल नहीं की जा रही है लिहाजा आज भी जरूरतमंद मरीज रक्त के एक-एक कतरे के लिए भटकने मजबूर हैं जज्बा की टीम हमेशा ही विशेष अवसरों पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर जिले अपितु अंचल के मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराते है, इसी कड़ी में रविवार को भी संत गुरु घासीदास जी के जयंती उपलक्ष्य के मद्देनजर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन अपोलो हॉस्पिटल में किया गया था। उक्त शिविर आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमेशा की तरह थैलासीमिया पीड़ित बच्चों को मदद पहुंचाना और ज़रूरतमंद मरीज़ों को मुसीबत में राहत पहुंचाना है। इसी कड़ी में इस बार का रक्तदान शिविर अपोलो हॉस्पिटल के ब्लड बैंक के लिए आयोजित किया गया ताकि वहाँ भर्ती होने वाले बाहर के मरीजों को ब्लड के लिए भटकना ना पड़े और किसी ऑपरेशन या कैंसर से जूझ रहे मरीज़ों को भी राहत मिल सके।

शिविर समापन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सतनामी समाज और समस्त सतनामी समाज के युवाओं द्वारा अपोलो ब्लड बैंक इंचार्ज और जज़्बा के संयोजक का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया और उनके द्वारा मानवहित में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। आप को बता दें कि जज़्बा संस्था छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी संस्था है। अकेलेे ही विगत कई वर्षों से लगातार थैलासीमिया जागरूकता अभियान चला रही है , 100 से ज़्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुकी है , हज़ारो मरीज़ों की जान बचा चुकी है। उक्त शिविर को सफल बनाने संयोजक संजय मतलानी , अध्यक्ष विनय जेपी वर्मा , उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्थी , मो. कलाम खान , शुभम प्रेमानी , डॉ. हितेश भारद्वाज ( जिला हॉस्पिटल बिलासपुर ) , मनप्रीत कौर खनूजा , कोमल कुमार कश्यप , पूजा प्रभुवानी अहम योगदान दिया है। 

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित..

वैसे तो रक्तदान सबसे सर्वश्रेष्ठ दान की श्रेणी में आता है। फिर भी युवाओं को हौसला अफजाई के लिए जज्बा की टीम ने अपोलो में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...