कोटा

पानी के बहाने महिला से लूट, दो अज्ञात युवकों ने दिया घटना को अंजाम….गला दबाकर छीन ली सोने की लॉकेट

कोटा रमेश भट्टबिलासपुर-कोटा शनिवार को दो युवक सड़क के किनारे एक घर मे पानी पीने के बहाने लूट की नीयत से पहुँचे और जैसे ही महिला ने इंसानियत दिखाते हुए, उनके लिए पानी लाई उन्होंने महिला को अपना शिकार बना लिया और महिला के गले से सोने के लॉकेट को छीन कर फरार हो गए। घटना कोटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरीपाट की है, जहाँ दोपहर के वक्त दो युवक संजय बंजारे के घर पहुँचे और पीने के लिए पानी की मांग की तब घर मे मौजूद संजय बंजारे की पत्नी संगीता बंजारे ने इंसानियत दिखाते हुए युवकों के लिए पानी लेकर बाहर निकलीतभी सीडी डीलक्स बाइक में पहुँचे अज्ञात दोनों युवकों ने महिला पर हमला कर दिया और गला दबाकर सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए। मामले में दिनदहाड़े लूट की वारदात की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुँच गई और अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई...