रायपुर

30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा… 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई,

रमेश राजपूत

रायपुर – शहर में संचालित स्पा सेंटरों में नियमों के पालन और संदिग्ध गतिविधियों की जांच को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के लिए 15 पुलिस टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुरिया, सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल और नॉर्थ जोन की पुलिस उपायुक्त दीपमाला कश्यप के निर्देशन में तीनों जोन में जांच की गई। सहायक पुलिस आयुक्त स्नेहिल साहू, नंदिनी ठाकुर और पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में गठित टीमों ने अलग-अलग स्पा सेंटरों में पहुंचकर दस्तावेज और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में ग्राहकों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और रिकॉर्डिंग क्षमता, संचालक व कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन, कर्मचारियों की आयु संबंधी दस्तावेज और स्टाफ रजिस्टर की जांच की। इसके अलावा स्पा सेंटरों में किसी तरह की प्रतिबंधित या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है, इसकी भी पड़ताल की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने लीज, किराया और स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों तथा आवश्यक अनुमतियों की भी जांच की। कार्रवाई के दौरान दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी। इनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अंबुजा मॉल का ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं। दोनों सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि स्पा सेंटरों की जांच और निगरानी आगे भी लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन या संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी