बिलासपुर

राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या…. सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदीकला टोना में रक्षाबंधन के दिन पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भांजा-भांजी के साथ पूर्व में हुए विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच कहासुनी हुई और छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई के सिर पर लोहे के सब्बल से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को परिवार के लोग राखी का त्योहार मनाने सुभाष कुर्रे के घर पहुंचे थे। इसी दौरान सुदर्शन कुर्रे का भांजा-भांजी को लेकर विवाद हो गया। सुदर्शन ने कथित तौर पर भांजों से गाली-गलौज करने का विरोध करते हुए सुभाष से विवाद शुरू कर दिया। मामला बढ़ने पर सुदर्शन घर से लाठी लेकर आया और सुभाष के साथ मारपीट करने लगा। परिजनों ने किसी तरह लाठी छीन ली। इसके बाद सुदर्शन अपने घर गया और वहां से लोहे का सब्बल लेकर वापस आया। आरोप है कि उसने सुभाष के सिर पर सब्बल से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभाष खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 619/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर सुदर्शन कुर्रे 36 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी