छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रेन में आग

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से रेल कोच में लगी आग

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कुछ दिनों से लगातार हो रहे रेल हादसो ने विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है ।चांपा साइड पर लगातार मालगाड़ी बेपटरी हुई तो वहीं सोमवार को पेंड्रा रोड के पास चूक्ति पानी में एक कोच में आग लग गई, जिसका धुआ दूर-दूर तक नजर आने लगा। पेंड्रा रोड स्टेशन से करीब ढाई किलो मीटर दूर ब्लास्ट साइडिंग में खड़े ट्रेक मशीन T20 में एन आई कार्य में लगे कर्मचारियों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था उसी दौरान एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे उसमें आग लग गई। घटना करीब दोपहर 12:15 बजे घटी ।देखते ही देखते पूरे कोच में आग फैल गई और खिड़कियों से लिपटे नजर आने लगी ,वही कोच के जलने की वजह से धुंआ आसमान में फैल गया । घटना की सूचना मिलते ही अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरव बंधोपाध्याय सहित रेल अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पहुंचे वही आग पर काबू पाने के लिए पेंड्रा रोड से दमकल मंगाई गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।इस आगजनी में कोच बुरी तरह जलकर नष्ट हो गई लेकिन अच्छी बात यह रही कि आगजनी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

इस मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि रेल प्रशासन के बाद पास आग बुझाने के पर्याप्त साधन तक नहीं थे ।मात्र 5 किलो के फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से ही आग बुझाने की नाकाम कोशिश रेलकर्मी करते रहे और इसी वजह से आग इस कदर भड़क गई । अगर आग से निपटने का माकूल इंतजाम होता तो फिर यह घटना इतनी विकराल नहीं होती। फिलहाल अधिकारी इस पर जांच कर रहे हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...