छत्तीसगढ़बिलासपुर

अंधविश्वास के फेर में आकर भालू के अंग बेचते फार्मेसी के छात्र हुए गिरफ्तार

अंगों को बेचकर ही मालामाल होने का सपना यह लोग देख रहे थे जिनके सपने सलाखों के पीछे दफ़न हो कर रह गए है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

दुनिया चांद सितारों तक पहुंच चुकी है और आज भी इसी समाज में ऐसे लोग हैं जो दकियानूसी विचारों से प्रभावित है। हैरानी इस बात की है कि ऐसे लोगों में पढ़े लिखे लोग भी शामिल हैं ।ऐसे ही लोगों की मानसिकता की वजह से जंगलों में वन्य प्राणी सुरक्षित नहीं है। इंसान जानवरो से भी बदतर हुआ जा रहा है।
सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर पानी टंकी के पास दो युवक किसी वन्य प्राणी के खाल और अंगों का सौदा कर रहे हैं, जिसके बाद टीम बनाकर सरकंडा पुलिस ने सूरजपुर में रहने वाले आकाश पटेल और उसके दोस्त मुंगेली निवासी आशुतोष उपाध्याय को धर दबोचा। इनके पास मौजूद प्लास्टिक की थैली की जांच की गई तो उसमें भालू की खाल, 4 पंजे, नाखून और अन्य अंग मिले ।जिनको पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस यह जानकर हैरान रह गई कि भालू के अंग की सौदेबाजी करने वाले यह छात्र सिद्धिविनायक कॉलेज में बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे हैं मेडिकल के स्टूडेंट होने के बावजूद यह दोनों अफवाहों पर भरोसा करते थे। इन्हें किसी ने बताया था कि भालू की खाल, उसके दांत, पंजे और खासकर लिंग के लिए लोग अच्छा खासा पैसा देते हैं। पैसों की लालच में आकर इन लोगों ने भालू के शिकार का फैसला किया ।असल में कुछ दिनों पहले आशुतोष अपने मित्र आकाश पटेल के यहां चरोदा जिले के सूरजपुर गया था। आकाश के घर पर काम करने वाले नौकर शिव सागर और रविंद्र कुमार ने इन्हें जानकारी देते हुए बताया कि भालू के पंजे खाल और नाखून बेशकीमती होते हैं अगर वे लोग कहीं से भालू के अंगों को लेकर आए तो उन्हें दो लाख रुपए दिए जाएंगे ।पैसों की लालच में आकर शिव सागर ,रविंद्र कुमार और रमेश कुमार ने मिलकर तमोर पिंगला अभयारण्य से लगे ग्राम कैलाशपुर के जंगलों में भालू के शिकार करने की योजना तैयार की। कई दिनों की कोशिश के बाद इन्हें भालू मिला तो फावड़े की मदद से इन लोगों ने भालू का शिकार किया और उसके अंगों को अलग अलग कर अपने पास रख लिया। इसी बीच आकाश पटेल को सूचना दी गई कि तुमने जिस काम के लिए कहा था वह हो गया है। इसके बाद आकाश पटेल ने आशुतोष को कहा कि भालू के अंगों को लेकर बिलासपुर आ जाए जहां अंगों की बिक्री के बाद उन्हें पैसा दे दिया जाएगा। इसी सौदे को पूरा करने यह लोग बिलासपुर पहुंचे थे ।कैलाशपुर का रहने वाला रमेश कुमार अगरिया उसका साथी रविंद्र अगरिया और शिव सागर गोड़ ने बिलासपुर पहुंच कर भालू के इन अंगों को आकाश और आशुतोष को दिया था ,जो इन अंगों को बेचने का प्रयास कर रहे थे ,लेकिन इससे पहले कि वे कामयाब हो पाते पुलिस ने उन्हें धर दबोचा । जिनके खिलाफ सरकंडा थाने में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । इनके पास से भालू के जो अंग बरामद हुए हैं उसकी बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में आकाश पटेल, आशुतोष उपाध्याय, रमेश अगरिया ,रविंद्र अगरिया और शिव सागर गोड़ को गिरफ्तार किया है ।मामले का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि इन लोगों को यह बताया गया था कि भालू के लिंग के लिए लोग मनचाही कीमत देते हैं और उसी लालच में उन्होंने भालू का शिकार किया था ,लेकिन इन्होंने जिस भालू का शिकार किया था वह मादा निकल गई ,फिर भी शेष अंगों को बेचकर ही मालामाल होने का सपना यह लोग देख रहे थे जिनके सपने सलाखों के पीछे दफ़न हो कर रह गए है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा