बिलासपुर

बिलासपुर: हिर्री माइन्स में युवक की सिर कुचलकर हत्या….निर्वस्त्र मिली लाश, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिर्री माइन्स स्थित डोलोमाइट खदान के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात युवक की निर्वस्त्र लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसका चेहरा बुरी तरह पत्थरों से कुचला हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना हिर्री माइन्स के अधिकारी रमेश कुमार चौबे द्वारा चकरभाठा थाना को दी गई। उन्होंने बताया कि हिर्री माइन्स, छतौना क्षेत्र में खदान के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि युवक का सिर किसी भारी वस्तु, संभवतः पत्थर से कुचला गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह क्षेत्र भिलाई स्टील प्लांट के हिर्री माइन्स का हिस्सा है, जो कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की निगरानी में रहता है। बावजूद इसके, इस तरह की गंभीर घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों के गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी खंगाली जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। वहीं, हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...