
डेस्क

रायगढ़- मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागांव की है, जहाँ बीती रात को कोटवार हीरालाल चौहान ने नशे की हालत में डंडे से पीट-पीट कर अपनी पत्नी समारी बाई चौहान की हत्या कर दी और घटनास्थल से भाग गया।

जब इस घटना की जानकारी गांव वालों को लगी तब गांव वालो ने पुलिस को इसकी सूचना दी, घटना के बाद से गाँव में दहशत का माहौल है।

वही मौके पर पहुँची पुलिस ने मिली जानकारी के बाद सरगर्मी से आरोपी की तलाश की और चंद घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी हत्या के कारणों का खुलासा पुलिस ने नही किया है।
