रायपुर

शराबी पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने कर दी पिटाई, बाद में पता चला हो गई मौत….पुलिस ने किया मामला दर्ज

डेस्क

रायपुर- धरसींवा थाना क्षेत्र के ग्राम खौना में शराबी पति की रोज रोज की हरकतों से तंग आकर आखिर में पत्नी ने अपना आपा खो दिया और लकड़ी के पटिये से उसकी पिटाई कर दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो चुके पति की सांसें थम गई और उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक की पत्नी पुष्पा ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोज़ शराब पीकर गाली-गलौच व मारपीट करता था, जिससे वह परेशान थी, इसी दौरान मामूली बात में फिर से विवाद होने पर पत्नी पुष्पा ने अपने पति रोमन पर लकड़ी के पटिये से हमला कर दिया,

जिसके बाद उसने मृतक की माँ के पास सुबह जाकर कहा कि उसका लड़का खाट में सोया था, जिसे उसने लकडी के छोटे पटिये से बांये सिर व कनपटी को 4-5 बार मारी हूं, जिससे उसे चोट लगकर खून निकल रहा है। तब मृतक की माँ पुष्पा के साथ बेटे रोमन के घर पहुँची तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, रोमन अपने घर के कमरे पर खाट में मरा पडा था।

उसके बांये आंख, मस्तक में चोंट लगी थी जिससे खून निकल रहा था। मामले में धरसींवा थाना को सूचना दी गई, जिसमें पुलिस ने पुष्पा के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल