बिलासपुर

सोशल मीडिया पर समाज विशेष पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग… भड़काने वाले को किया गया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रचल चौबे पिता स्व. उमेश चौबे उम्र 35 वर्ष के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.04.2023 को कोमल शर्मा के द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से परशुराम जयंती शोभा यात्रा की बात को लेकर सोशल मीडिया पर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करते समाज विशेष के विरूद्ध टिप्पणी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/2023 धारा 153ए भादवि, धारा 67ए आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में निरीक्षक सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी कोमल शर्मा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी कोमल शर्मा के विरूद्ध अलग अलग मामलो के अन्य 16 प्रकरण पंजीबद्ध है आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल