उडीसा

उड़ीसा में भी कांग्रेस बनाएगी जन घोषणा पत्र, टीएस सिंह देव बाबा को सौंपी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के इसी रोल मॉडल को उड़ीसा चुनाव में भी आजमाने की सोची जा रही है

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को उम्मीद से भी अधिक जो सफलता विधानसभा चुनाव में मिली है उसके पीछे पूरा श्रेय जन घोषणा पत्र को दिया जा रहा है । इसके पीछे की सोच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव बाबा की थी । जिन्होंने महीनों पूरे प्रदेश का दौरा कर अलग-अलग वर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और उसी आधार पर कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार किया । आम आदमी पार्टी ने भले ही इस तरह की परिकल्पना को सबसे पहले पेश किया था लेकिन उनके आइडिया को हाईजैक कर कांग्रेस ने बाजी मारी। अब छत्तीसगढ़ के इसी रोल मॉडल को उड़ीसा चुनाव में भी आजमाने की सोची जा रही है। छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत के बाद अब वे उसी तर्ज पर जन-घोषणा पत्र के साथ उड़ीसा में भी चुनाव लड़ने की रणनीति पर है, पिछले 18 वर्षों से कांग्रेस पार्टी उड़ीसा में सत्ता से दूर है,पर इस बार वे यह मौका खोना नही चाहते ।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की जन-घोषणा पत्र की टीम उड़ीसा पहुँच वहां के लोगो से बातचीत कर उनकी राय जान रही है,इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शाशन के स्वास्थ मंत्री व जन-घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन टी एस सिंहदेव उड़ीसा में भी

जन-घोषणा पत्र बनाने उड़ीसा के आम जन जनता के बीच पहुँचे,और उनसे वार्तालाप की,इस दौरन उन्होंने जगतसिंह पुर के ग्राम मरकंदपुर के महिला SHG समूह,कालेज स्टूडेंट्स,अंजुमान माइनॉरिटी डिपार्टमेंट कोर्ट चौक,डॉक्टर्स,नर्स एसोसिएशन,वकीलों,किसानो सहित लगभग 35 संगठनों से बातचीत कर और आम जनता के बीच पहुँच उनसे उनकी राय जानी और उनसे हर वादा पूरा करने की बात कही,इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक,कार्यकारी अध्यक्ष चिरंजीव विस्वाल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज सिंह और उनकी टीम आदित्य दुबे, संदीप सिंह,राहुल बग्गा, केशु सिन्हा पूरे कार्यक्रम में सक्रिय थे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म...24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार रात के अंधेरे में ट्रकों का डीजल उड़ाने वाला गैंग बेनकाब, खरीदार समेत 3 गिरफ्तार; बोलेरो और औजार जब्... कई साल से फरार 5 हजार का इनामी चिटफंड आरोपी चैतराम केवट गिरफ्तार...मल्हार पुलिस को बड़ी सफलता रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ...